पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार कल, नए चेहरों को मिलेगी जगह

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार कल, नए चेहरों को मिलेगी जगह
X

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार कल, नए चेहरों को मिलेगी जगह

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार कल, नए चेहरों को मिलेगी जगह

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक परिवर्तन के बाद सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार कल यानी सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का पहला बड़ा विस्तार करने जा रही है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस विशेष कवायद के तहत कल ही पूरी कैबिनेट का गठन कर लिया जाएगा, जिससे राज्य में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक गति दी जा सके।

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी इस सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे, जिस पर कल सुबह अंतिम मुहर लग जाएगी।

​सोमवार सुबह 11 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण, तैयारियां पूरी 
सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 11 बजे बंगाल की नई सरकार के कैबिनेट विस्तार के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कोलकाता स्थित राज्यपाल भवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। समारोह के दौरान राज्यपाल नए मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

कैबिनेट विस्तार की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद से ही बंगाल के सियासी गलियारों में हलचल बेहद तेज हो गई है। दावा किया जा रहा है कि शुभेंदु सरकार अपनी इस नई कैबिनेट में क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए कई नए, जुझारू और युवा चेहरों को मंत्री बनने का मौका देने जा रही है।

​शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य, युवाओं पर रहेगा फोकस 
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, शुभेंदु सरकार के इस कैबिनेट विस्तार को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नए और ऊर्जावान मंत्रियों को शामिल करके सूबे की शासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा सुचारू बनाना है। भारतीय जनता पार्टी इस बार मंत्रिमंडल में उन चेहरों को तरजीह दे रही है जिनकी जमीनी पकड़ मजबूत है और जो प्रशासनिक कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा सकें।धरातल पर विकास कार्यों को उतारने के लिए कल होने वाले इस विशेष समारोह में उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई प्रमुख विधायकों को मंत्री पद की लॉटरी लग सकती है।

​दो-तिहाई से ज्यादा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने पहली बार बनाई है सरकार 
आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा है। बीजेपी ने चुनाव में 200 से ज्यादा सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का पूरी तरह से सूपड़ा साफ कर दिया है।

राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा ने बंगाल की सत्ता पर अपना परचम लहराया है। हालांकि, चुनाव में टीएमसी की इस करारी और ऐतिहासिक हार के बाद भी बंगाल के कई हिस्सों में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे निपटना नई सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

​टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, भाजपा ने बताया अंदरूनी गुटबाजी 
इसी राजनीतिक गर्माहट के बीच हाल ही में सोनारपुर दौरे पर पहुंचे टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना को लेकर टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाए थे, जबकि दूसरी तरफ सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इस पूरी घटना को तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी का सीधा नतीजा बताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि हार से हताश टीएमसी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ रहे हैं और अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार पर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू