अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं बिलासपुर में, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं बिलासपुर में, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई
X

अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं बिलासपुर में, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं बिलासपुर में, दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

दुर्ग। थाना सुपेला क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर कैंप-1 से लापता हुई तीन बालिकाओं को दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल दस्तयाब कर लिया है। बालिकाओं को सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 फरवरी 2026 को सायं लगभग 4 बजे अर्जुन नगर कैंप-1, सुपेला की रहने वाली तीन बालिकाएं घर से नाराज होकर बिना बताए चली गई थीं। 07 फरवरी 2026 को परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर थाना सुपेला में गुमशुदगी के संबंध में अपराध क्रमांक 221/2026 एवं 222/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध) चित्रा वर्मा के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, गवाहों से पूछताछ की गई तथा संभावित स्थानों पर लगातार पतासाजी की गई।

साथ ही आरपीएफ, जीआरपी एवं चाइल्ड लाइन को सूचना देकर आपसी समन्वय स्थापित किया गया। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर रेलवे पुलिस की मदद से तीनों बालिकाओं को उसलापुर, जिला बिलासपुर से सकुशल दस्तयाब किया गया।

पुलिस के अनुसार, नियमानुसार बालिकाओं को सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखा गया है। सूचना मिलते ही परिजन दुर्ग पुलिस के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

इस संपूर्ण कार्रवाई में सुपेला थाना पुलिस, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई तथा गठित विशेष टीमों की सक्रिय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों से संबंधित किसी भी असामान्य स्थिति या गुमशुदगी की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू