मोर गांव- मोर पानी' अभियान : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बनी पहचान, कलेक्टर बोले- सुरक्षित भविष्य की नींव

मोर गांव- मोर पानी
X

मोर गांव- मोर पानी' अभियान : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बनी पहचान, कलेक्टर बोले- सुरक्षित भविष्य की नींव

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में लगातार 'मोर गांव, मोर पानी अभियान' चलाया जा रहा है।

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे  के द्वारा लगातार 'मोर गांव, मोर पानी अभियान' चलाया जा रहा है। इसी दौरान शुक्रवार को जनपद पंचायत बरमकेला के ग्राम देवगांव में अभियान का प्रभावी आयोजन किया गया है। ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गिरते भूजल स्तर को सुधारना और जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना है। 

वहीं इसके तहत सोख्ता गड्ढों का निर्माण कर वर्षा जल को जमीन में समाहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे भूजल स्तर को रिचार्ज किया जा सके। सोख्ता गड्ढा, एक संतान के नाम है, जिसने ग्रामीणों के दिलों को छू लिया है। इस अनूठी सोच के जरिए हर परिवार अपने बच्चों के नाम पर एक सोख्ता गड्ढा बनाकर भविष्य के लिए जल संरक्षण का संकल्प ले रहा है। देवगांव में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने जल बचाने और संरक्षित करने का संकल्प लिया, जिससे यह अभियान अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है।

Villagers

पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में चल रहा यह अभियान न सिर्फ वर्तमान जल संकट का समाधान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रख रहा है। संदेश साफ है कि, 'पानी बचाओ, भविष्य बचाओ' अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ की पहचान बनता जा रहा है।

ये लोग रहे मौजूद 
इस महा अभियान में इंद्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़, अजय पटेल सीईओ बरमकेला, पी एच इ विभाग के अधिकारी, जन प्रतिनिधि डॉ विद्या किशोर चौहान जनपद अध्यक्ष, अजय नायक जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत, अभिलाषा नायक जिला पंचायत सदस्य और सभी नागरिक जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment