- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
जज ने तत्काल खाली किया कोर्ट, हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट की फिर धमकी

X
जज ने तत्काल खाली किया कोर्ट, हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट की फिर धमकी
By - Bhaskar Bhoomi | 08 Mar 2026 07:52 PM
जज ने तत्काल खाली किया कोर्ट, हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट की फिर धमकी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोर्ट को उड़ाने की धमकियां मिल रही है। इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा मैसज ईमेल के माध्यम से मिला है। जिसके बाद पूरे कोर्ट में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में पूरे परिसर को खाली कराया गया और सभी को कोर्ट से बाहर निकाला गया। साथ ही जज और मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए बम होने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फिलहाल हाईकोर्ट में सुनवाई भी रोक दी गई है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों की जांच कड़ी कर दी गई है।
जिसमें न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने तत्काल न्यायालय परिसर को खाली करा दिया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और पूरे परिसर की सघन जांच कराई जा रही है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम की मदद से न्यायालय परिसर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच एवं तलाशी ली जा रही है। फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह संदेश किसने और कहां से भेजा है, वही बताया गया कि ई मेल किसी सुभाष विश्वास के मेल ऐ डी से यह मेल न्यायालय के मेल में आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में जांच जारी है।
Tags
Next Story
R.O. NO :
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू