- Hindi News
- /
- दुर्ग - भिलाई
कार्यकर्ताओं के स्नेह में प्रोटोकॉल भूले भूपेश बघेल, बोले लोग – “एक बार फिर सरकार में आ जाइए साहब”

X
कार्यकर्ताओं के स्नेह में प्रोटोकॉल भूले भूपेश बघेल, बोले लोग – “एक बार फिर सरकार में आ जाइए साहब”
By - Bhaskar Bhoomi | 08 Jan 2026 11:16 PM
कार्यकर्ताओं के स्नेह में प्रोटोकॉल भूले भूपेश बघेल, बोले लोग – “एक बार फिर सरकार में आ जाइए साहब”
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का सोमवार को बालोद जिला दौरा रहा। इस दौरान रायपुर से सड़क मार्ग से गुंडरदेही जाते समय दुर्ग जिले की सीमा पर स्थित अंतिम गांव अंडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के अपार स्नेह को देख पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए अपना काफिला रुकवाया और स्वयं वाहन से उतरकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सड़क किनारे बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
भूपेश बघेल ने सभी से हाथ मिलाकर मुलाकात की, जिससे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया। इस दौरान लोगों ने उनसे कहा, “एक बार फिर सरकार में आ जाइए साहब”, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री मुस्कराते नजर आए। यह दृश्य भूपेश बघेल की जनता से सीधी जुड़ाव और कांग्रेस की जमीनी पकड़ को दर्शाता है।
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य गुंडरदेही गुलशन चंद्राकर, दाऊ भूपेंद्र चंद्राकर, किशोर चंद्राकर, भानु चंद्राकर, प्रहलाद चंद्राकर, जयराम चंद्राकर, मिथलेश चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, अजय चंद्राकर, एवेंद्र चंद्राकर, सागर चंद्राकर, जयप्रकाश, दामोदर ढीमर, कारण साहू, जागेश्वर सिन्हा, विशाल चौहान सहित अंडा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल का सहज, सरल और जन-दरबारी स्वभाव ही उन्हें जनता का चहेता नेता बनाता है।

