- Hindi News
- /
- ट्रेंडिंग/वायरल
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेला लगा पोहा-जलेबी बेच रहीं, लेकिन क्यों?

X
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेला लगा पोहा-जलेबी बेच रहीं, लेकिन क्यों?
By - bhaskarbhoominews.com | 08 Apr 2026 09:53 AM
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेला लगा पोहा-जलेबी बेच रहीं, लेकिन क्यों?
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में उमा भारती टीकमगढ़ में सड़क किनारे ठेले पर पोहा और जलेबी बेचती नजर आ रही हैं। इसे देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उमा भारती ठेले पर बैठकर पोहा और जलेबी क्यों बेच रही हैं।
दरअसल, टीकमगढ़ के एसडीएम ने वहां अतिक्रमण खत्म करने के लिए अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में मंगलवार को टीकमगढ़ नगर पालिका ने कई ठेले वहां से हटा दिए थे। नगर पालिका की इस कार्रवाई से उमा भारती नाराज हो गईं और विरोध प्रदर्शन करने लगीं।
उमा भारती क्यों बेच रही पोहा-जलेबी?
विरोध के तौर पर उन्होंने पोहा और जलेबी का ठेला लगा लिया। उन्होंने ठेले पर बैठकर कहा कि अधिकारियों ने गरीब विक्रेताओं के हितों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। मीडिया से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि छोटे व्यापारी पूरे दिन मेहनत करके अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। अगर ऐसी कार्रवाई जारी रही, तो उनकी आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा।
बीजेपी सरकार को चेतावनी
उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगी। उमा भारती के मुताबिक, उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की है और अपनी चिंता जाहिर की है।
यह पहली बार नहीं है जब उमा भारती अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरी हों। इससे पहले भी वे कई मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध जता चुकी हैं

