- Hindi News
- /
- रायपुर
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुरेश डुलानी के निधन पर जताया दुःख

X
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुरेश डुलानी के निधन पर जताया दुःख
By - Bhaskar Bhoomi | 08 Mar 2026 07:52 PM
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुरेश डुलानी के निधन पर जताया दुःख
रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सुरेश डुलानी के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, मेरे साथी एवं परम सहयोगी श्री सुरेश डुलानी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और मन को व्यथित करने वाला है। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति के साथ-साथ संगठन के लिए भी अपूरणीय क्षति है। सुरेश जी ने अपना पूरा जीवन संगठन, समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका सरल स्वभाव, कर्मठता और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके सभी सहयोगियों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!

