- Hindi News
- /
- रायपुर
कलेक्टर का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, हीटवेव से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

X
कलेक्टर का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, हीटवेव से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
By - Bhaskar Bhoomi | 24 Feb 2026 09:16 PM
कलेक्टर का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण, हीटवेव से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
रायपुर। रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा गर्मी के मौसम में हीटवेव से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हीटवेव से बचाव एवं राहत के लिए कलेक्टर के निर्देश पर अस्पताल में बाथ टब और बर्फ बनाने की मशीन स्थापित की गई है। यह व्यवस्था तेज गर्मी के दौरान मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
औचक निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री बिश्वरंजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने अस्पताल के रिसेप्शन काउंटर पर पर्याप्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को सही कक्ष, संबंधित डॉक्टर और जांच केंद्र तक तुरंत मार्गदर्शन मिल सके।
कलेक्टर ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं की सतत निगरानी आवश्यक है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tags
Next Story
R.O. NO :
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू