- Hindi News
- /
- रायपुर
ग्लोबल सोच अपनाएं और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें...', IIM रायपुर के दीक्षांत समारोह में बोले एस जयशंकर

X
ग्लोबल सोच अपनाएं और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें...', IIM रायपुर के दीक्षांत समारोह में बोले एस जयशंकर
By - Bhaskar Bhoomi | 04 Apr 2026 01:15 PM
नया रायपुर स्थित आईआईएम रायपुर में आयोजित 15वें दीक्षा समारोह में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 2026 बैच के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने बदलते वैश्विक परिदृश्य में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय समझ और विदेश नीति के महत्व पर जोर दिया।जयशंकर ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया तेजी से बदल रही है। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए बाहरी दुनिया की समझ होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे केवल अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, बल्कि वैश्विक घटनाओं और नीतियों पर भी नजर रखें।

