- Hindi News
- /
- मध्य प्रदेश
जूनियर डॉक्टर्स करेंगे हड़ताल: स्वास्थ्य सेवा हो सकती है प्रभावित, लंबित स्टाइपेंड लागू करने की मांग

X
जूनियर डॉक्टर्स करेंगे हड़ताल: स्वास्थ्य सेवा हो सकती है प्रभावित, लंबित स्टाइपेंड लागू करने की मांग
By - Bhaskar Bhoomi | 08 Mar 2026 07:52 PM
MP में 8 हजार से ज्यादा जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल करेंगे। भोपाल समेत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में OPD सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल समेत मध्यप्रदेश के तमाम सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 8 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर जाएंगे। रविवार को जूनियर डॉक्टर्स ने जस्टिस मार्च निकालकर विरोध किया। लंबित स्टाइपेंड लागू नहीं होने के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं।
बंद हो जाएंगी ओपीडी सेवाएं
जूनियर डॉक्टर्स द्वारा चेतावनी दी गई है कि, लंबित स्टाइपेंड लागू करने की मांग यदि जल्द नहीं मानी गई तो सोमवार से ओपीडी सेवाएं बंद हो जाएंगी। ऑपरेशन थियेटर में केवल गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा। सामान्य ऑपरेशन के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ सकता है।
जस्टिस मार्च का आयोजन
रविवार को मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज परिसरों में जस्टिस मार्च का आयोजन किया गया। भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज में दोपहर को रेजिडेंट डॉक्टर इकठ्ठा हुए। डॉक्टर्स ने परिसर के आसपास रैली निकालकर नारेबाजी की हालांकि जस्टिस मार्च शांतिपूर्ण बना रहा।
काली पट्टी बांधकर किया विरोध
डॉक्टर्स का कहना है कि, अगर सरकार बात मान लें तो उन्हें सोमवार को विरोध नहीं करना पड़ेगा। बीते तीन दिन से डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं।
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
स्टाइपेंड संशोधन लंबित
दरअसल, मध्यप्रदेश शासन के 7 जून 2021 के आदेश के अनुसार सीपीआई आधारित स्टाइपेंड 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था। डॉक्टर्स के अनुसार अब तक यह लागू नहीं हुआ है और एरियर भी नहीं दिया गया है।
Tags
Next Story
R.O. NO :
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू