भोपाल में गैस सिलेंडर घोटाला: 13 घंटे में 20KM का सफर, बिना सील तोड़े 40 सिलेंडर से गैस गायब

भोपाल में गैस सिलेंडर घोटाला: 13 घंटे में 20KM का सफर, बिना सील तोड़े 40 सिलेंडर से गैस गायब
X

भोपाल में गैस सिलेंडर घोटाला: 13 घंटे में 20KM का सफर, बिना सील तोड़े 40 सिलेंडर से गैस गायब

भोपाल में गैस सिलेंडर घोटाला: 13 घंटे में 20KM का सफर, बिना सील तोड़े 40 सिलेंडर से गैस गायब

राजधानी भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की जांच में खुलासा हुआ कि डिपो से गोदाम तक पहुंचने वाली गैस से भरी गाड़ी ने महज 20 किलोमीटर का सफर तय करने में 13 घंटे लगा दिए। जब अधिकारियों ने सिलेंडरों की जांच की तो करीब 40 सिलेंडरों में 1 से 2.5 किलो तक गैस कम पाई गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि सिलेंडरों की सील भी टूटी नहीं थी। इस पूरे मामले में ट्रांसपोर्टर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है और जांच तेज कर दी गई है।

20 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे में तय की
डिपो से सैनी गैस एजेंसी के गोदाम के बीच 20 किलोमीटर की दूरी है। पता चला है कि, यह सफर गाड़ी ने 13 घंटे में तय किया। खाद्य विभाग ने पहले तो सैनी गैस एजेंसी की गाड़ी रुकवाई। इसके बाद एक - एक सिलेंडर का वजन चेक किया। वजन के बाद करीब 40 सिलेंडर से गैस गायब पाई गई। जो अपने आप में बड़ी हेराफेरी का संकेत है।

डिपो से गोदाम के बीच हुई चोरी
जानकारी के अनुसार, हर गैस सिलेंडर से करीब 1.5 से 2.5 किलो गैस गायब की गई थी। बिना सील को डैमेज किए आरोपियों ने  गैस चोरी की। खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, डिपो से गोदाम के बीच चोरी हुई है। 

ट्रांसपोर्टर को भी किया तलब
ग्वालियर के श्री बालाजी ट्रांसपोर्टर की गाड़ी से गैस सिलेंडर को डिपो से गोदाम लाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद ट्रांसपोर्टर को भी खाद्य विभाग ने तलब किया है। गोडाउन मालीखेड़ी भानपुर पर हुई इस कार्यवाही से हर कोई हैरान है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू