- Hindi News
- /
- ताजा खबर
हम ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता’, चीन ने भारत के साथ रिश्तों पर दिया बड़ा बयान

X
हम ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता’, चीन ने भारत के साथ रिश्तों पर दिया बड़ा बयान
By - Bhaskar Bhoomi | 02 Apr 2026 10:08 AM
हम ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता’, चीन ने भारत के साथ रिश्तों पर दिया बड़ा बयान
बीजिंग। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों के 76 साल पूरे होने के मौके पर दोनों देशों के नेताओं और अधिकारियों ने रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। इस मौके पर भारत में चीन के राजदूत शू फेहॉन्ग ने कहा कि भारत और चीन ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता और दोनों देशों के हित में है कि वे अच्छे पड़ोसी और सहयोगी बनकर आगे बढ़ें। बता दें कि इससे पहले मुंबई में चीन के कोंसुल जनरल किन जिए ने भारत-चीन संबंधों के भविष्य को लेकर आशावाद जताया था।
राजदूत शू फेहॉन्ग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि दोनों देशों को ‘अच्छे पड़ोसी दोस्त और ऐसे साझेदार बनना चाहिए जो एक-दूसरे की सफलता में मदद करें।’ उन्होंने इसे ‘ड्रैगन-एलीफेंट टैंगो’ की सोच को साकार करने का रास्ता बताया। साथ ही राजदूत ने कहा कि चीन भारत के साथ रणनीतिक तालमेल बढ़ाने, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग गहरा करने और लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्लोबल साउथ के हितों को आगे बढ़ाने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

