- Hindi News
- /
- ताजा खबर
दिल्ली में राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, बीजेपी ने विदेश दौरों पर फिर उठाए सवाल

X
दिल्ली में राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, बीजेपी ने विदेश दौरों पर फिर उठाए सवाल
By - bhaskarbhoominews.com | 28 Jun 2026 01:59 PM
दिल्ली में राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, बीजेपी ने विदेश दौरों पर फिर उठाए सवाल
नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली के मंडी हाउस, आईटीओ समेत कई इलाकों में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘गुमशुदा’ लिखे पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में राहुल गांधी की तस्वीर और नाम के साथ बड़े अक्षरों में ‘गुमशुदा’ लिखा हुआ था। हालांकि, ये पोस्टर किसने लगाए, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर राहुल गांधी के विदेश दौरों को लेकर सवाल उठाए हैं। बीजेपी ने सोशल मीडिया के जरिए पूछा कि राहुल गांधी इस समय कहां हैं और उनकी विदेश यात्राओं का खर्च कौन वहन करता है।
वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी एक वैश्विक स्तर के नेता हैं और उन्हें विभिन्न देशों तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की ओर से आमंत्रित किया जाता है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी संसद, चुनाव या पार्टी को राहुल गांधी की जरूरत होती है, तब वह अक्सर विदेश यात्रा पर रहते हैं।
पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी के लिए नेता प्रतिपक्ष का मतलब ‘लीडर ऑफ अपोजिशन’ नहीं बल्कि ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ और छुट्टियां मनाना है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी जनता, संसद और देश की अपेक्षा पर्यटन को प्राथमिकता देते हैं।
नोट: पोस्टर लगाने वाले लोगों की पहचान या जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं, राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

