भोपाल की पॉश कॉलोनी में दिल दहला देने वाला हादसा, 10 दिन तक लिफ्ट डक्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव

भोपाल की पॉश कॉलोनी में दिल दहला देने वाला हादसा, 10 दिन तक लिफ्ट डक्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव
X

भोपाल की पॉश कॉलोनी में दिल दहला देने वाला हादसा, 10 दिन तक लिफ्ट डक्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव

भोपाल की पॉश कॉलोनी में दिल दहला देने वाला हादसा, 10 दिन तक लिफ्ट डक्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव

भोपाल। राजधानी भोपाल की पॉश कॉलोनी चिनार ड्रीम सिटी से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। होशंगाबाद रोड स्थित इस हाई-राइज सोसाइटी में 77 वर्षीय बुजुर्ग प्रीतम गिरी गोस्वामी तीसरी मंजिल से लिफ्ट की डक्ट में गिर गए, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अगले 10 दिनों तक लिफ्ट ऊपर-नीचे चलती रही और उनका शव डक्ट में ही कुचलता रहा, जबकि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब लिफ्ट की डक्ट से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू से परेशान होकर सोसाइटी प्रबंधन ने जांच कराई, तो डक्ट के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मिसरोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

6 जनवरी से थे लापता
मृतक प्रीतम गिरी गोस्वामी अपने बेटे मनोज गिरी के साथ फ्लैट नंबर डी-304 में रहते थे। मनोज गिरी किराना दुकान चलाते हैं। परिजनों के अनुसार, 6 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे प्रीतम गिरी घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन 7 जनवरी को मिसरोद थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

परिजनों और पुलिस ने कॉलोनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में बुजुर्ग कॉलोनी के अंदर घूमते नजर आए, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

लिफ्ट बंद होने पर हुआ खुलासा
16 जनवरी को अपार्टमेंट की लिफ्ट अचानक बंद हो गई। इसके बाद सोसाइटी प्रबंधन ने टेक्नीशियन को बुलाया। जैसे ही मोटर चालू कर लिफ्ट को ऊपर उठाया गया, तेज दुर्गंध फैल गई। लिफ्ट डक्ट की जांच करने पर अंदर एक शव मिला, जिसकी पहचान कपड़ों और चप्पलों के आधार पर परिजनों ने प्रीतम गिरी गोस्वामी के रूप में की।

लापरवाही के आरोप, सुरक्षा पर सवाल
इस दर्दनाक घटना के बाद सोसाइटी के रहवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बिल्डर और सोसाइटी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि कई बार ऐसे फ्लोर पर भी लिफ्ट के गेट खुल जाते थे, जहां लिफ्ट मौजूद ही नहीं होती। बताया जा रहा है कि मृतक के फ्लैट के सामने भी लिफ्ट डक्ट का गेट खुला हुआ था, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इस घटना ने न सिर्फ सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि शहर की हाई-राइज इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू