भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन: CM हाउस जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, एक घायल

भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन: CM हाउस जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, एक घायल
X

भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन: CM हाउस जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा, एक घायल

भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन तेज। CM हाउस जा रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, खदेड़ा। एक घायल, कई को थाने ले गई पुलिस।

राजधानी भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर शुक्रवार बड़ा प्रदर्शन हुआ। सुबह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भोपाल में इकठ्ठा हुए। ये लोग सीएम हाउस की ओर बढ़ने लगे तो पॉलिटेक्निक चौराहे पर पुलिस ने इन्हें खदेड़ दिया। बताया जा रहा है कि, पुलिस प्रदर्शनकारियों को पकड़कर खजूरी थाना ले गई। इस दौरान एक अभ्यर्थी घायल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उसकी उंगली फ्रैक्चर हुई है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि, पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। इनका कहना है कि, हम यहां अपनी मांगें रहने आए थे लेकिन हमारे साथ अभद्रता की गई। हमने कोई अपराध नहीं किया है।

कम पदों पर भर्ती को लेकर नाराजगी
अभ्यर्थियों में वर्ग-2 और वर्ग-3 कम पदों पर भर्ती को लेकर नाराजगी है। ये लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस जा रहे थे। पुलिस ने पहले तो इन लोगों को रोका लेकिन अभ्यर्थियों के अनुसार, कुछ ही देर में पुलिस ने इन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया।

ये हैं अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग
शिक्षकों का आरोप है कि, 115678 पद रिक्त होने के बाद भी भर्ती नहीं की जा रही। वर्ग-2 में पद बढ़ाकर 10 हजार से अधिक करने की मांग की जा रही है। वहीं वर्ग-3 में पद बढ़ाकर 25 हजार करने की मांग है। इन लोगों का कहना है कि, सेकेंड काउंसलिंग भी जल्द शुरू की जाए। स्पेशल एजुकेटर के पद अलग से भरने की मांग भी की गई है।

योग्य उम्मीदवारों को अवसर नहीं 
बता दें कि, अभ्यर्थी बीते कई महीने से भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि, 1 लाख से अधिक शिक्षक पद खाली हैं लेकिन भर्ती सीमित पद पर की जा रही है। इसके कारण योग्य उम्मीदवारों को अवसर नहीं मिल रहा। अभ्यर्थियों द्वारा मुंडन, भूख हड़ताल और मार्कशीट दहन जैसे कदम भी उठाए गए लेकिन अब तक किसी ने इनकी मांगे नहीं सुनी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू