Grok AI को लेकर बढ़ी चिंता, भारत सरकार ने X को जारी किया नोटिस

Grok AI को लेकर बढ़ी चिंता, भारत सरकार ने X को जारी किया नोटिस
X

Grok AI को लेकर बढ़ी चिंता, भारत सरकार ने X को जारी किया नोटिस

72 घंटे में मांगी दुरुपयोग पर रिपोर्ट, एलन मस्क की कंपनी ने दी सख्त चेतावनी

नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी X का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल Grok AI इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स जिस अंदाज और भाषा में सवाल पूछ रहे हैं, Grok उसी शैली में जवाब दे रहा है। कई मामलों में अभद्र और आपत्तिजनक भाषा में जवाब मिलने से विवाद गहराता जा रहा है। इसे लेकर अब भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने X को औपचारिक नोटिस जारी कर 72 घंटे के भीतर Grok AI के दुरुपयोग पर एक्शन रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने चिंता जताई है कि इस एआई टूल का इस्तेमाल अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट बनाने और फैलाने में किया जा रहा है।

X ने स्पष्ट किया अपना रुख

नोटिस के बाद एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी X ने अपना पक्ष साफ किया है। कंपनी ने कहा है कि वह प्लेटफॉर्म पर मौजूद अवैध सामग्री, जिसमें बाल यौन शोषण से जुड़ा कंटेंट भी शामिल है, के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। इसके तहत सामग्री हटाना, खातों को स्थायी रूप से निलंबित करना और जरूरत पड़ने पर स्थानीय सरकारों व कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग किया जाता है।

नियम तोड़े तो अकाउंट होगा स्थायी रूप से बंद

कंपनी ने कहा कि जो भी व्यक्ति Grok AI का इस्तेमाल अवैध सामग्री बनाने या फैलाने के लिए करता है या उसे इसके लिए उकसाता है, उसे वही सजा मिलेगी जो अवैध कंटेंट अपलोड करने पर दी जाती है। X ने Grok के उपयोग से जुड़े नियमों का लिंक भी साझा किया है और स्पष्ट किया है कि किसी भी नियम के उल्लंघन पर ट्विटर (X) अकाउंट हमेशा के लिए बंद किया जा सकता है।

एलन मस्क की यूजर्स को चेतावनी

इससे पहले खुद एलन मस्क ने Grok के गलत इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जो भी व्यक्ति इस एआई का उपयोग अवैध सामग्री बनाने में करेगा, उसे उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आईं सामने

भारत सरकार के इस कदम का राजनीतिक समर्थन भी मिला है। शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए आभार जताया है।

Grok AI को लेकर उठे इस विवाद ने एक बार फिर एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment