बिहार: राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने जीतीं पांचों सीटें, महागठबंधन को लगा करारा झटका; तेजस्वी ने बीजेपी पर लगाया आरोप

बिहार: राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने जीतीं पांचों सीटें, महागठबंधन को लगा करारा झटका; तेजस्वी ने बीजेपी पर लगाया आरोप
X

बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में आरजेडी को करारा झटका लगा है। एनडीए ने पांचों सीटें जीत ली है। महागठबंधन के चार विधायकों ने मतदान नहीं किया, इसकी वजह से एनडीए के पांचवें उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली। चुनाव के नतीजों के बाद आरजेडी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली। बिहार में एनडीए के उम्मीदवार बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और शिवेश कुमार राज्यसभा चुनाव जीत गए हैं।

आरजेडी विधायक अपने नेतृत्व पर विश्वास नहीं कर रहे- विजय सिन्हा

जीत के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि यह जीत विधायकों की वजह से संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि आरजेडी और विपक्ष के विधायक अपने नेतृत्व पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महागठबंधन के विधायक नाराज, हताश और दुखी हैं और एनडीए की जीत उनको और हताश कर रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि मोदी जी और नीतीश जी की जोड़ी फिर से हिट हो गई और बीजेपी और एनडीए के पांचों कैंडिडेट जीत गए।

तेजस्वी यादव का बीजेपी पर निशाना

वहीं आरजेडी उम्मीदवार की हार पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम सभी जानते थे कि हमारे महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं। शुरुआत में हमारे पास छह सीटें कम थीं और एनडीए के पास तीन। लेकिन तब भी हमने उनके सामने झुकने के बजाय लड़ने का फैसला किया। हम उनकी विचारधारा के खिलाफ हमेशा लड़ेंगे। चार अनुपस्थित विधायकों का जवाब हम बाद में देंगे। लेकिन अगर कुछ लोगों ने हमें धोखा न दिया होता, तो आज हमारी जीत निश्चित होती, क्योंकि हमारे पास आवश्यक छह सीटें थीं। एआईएमआईएम के पांच सदस्यों ने हमारा समर्थन किया और बसपा ने भी हमारा साथ दिया। धोखाधड़ी, जालसाजी, धनबल और प्रशासन का दुरुपयोग भाजपा की आदतें हैं। सिर्फ बिहार में ही नहीं। हमने सुना है कि आज जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, वहां भी इसी तरह की बातें सामने आई हैं।”

कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने नहीं डाला वोट

कांग्रेस के बाल्मीकि नगर के विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, मनिहारी से विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। वहीं आरजेडी विधायक फैसल रहमान पहले वोटिंग में शामिल होने वाले थे, लेकिन अचानक वह मां की तबीयत खराब कहकर वोटिंग करने नहीं पहुंचे। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि मां की तबीयत खराब है और इलाज करवाने के लिए वह दिल्ली में हैं। फैसल रहमान बिहार की ढाका विधानसभा सीट से विधायक हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू