क्रिकेट मैच में खुद को गृह मंत्री का OSD बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला आरोपी जेल भेजा गया

क्रिकेट मैच में खुद को गृह मंत्री का OSD बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला आरोपी जेल भेजा गया
X

क्रिकेट मैच में खुद को गृह मंत्री का OSD बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला आरोपी जेल भेजा गया

क्रिकेट मैच में खुद को गृह मंत्री का OSD बताकर खिलाड़ियों को धमकाने वाला आरोपी जेल भेजा गया

भिलाई। दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान स्वयं को गृह मंत्री का ओएसडी बताकर खिलाड़ियों को डराने-धमकाने और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को खुर्सीपार स्थित स्टेडियम में क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान आरोपी सर्वेश सिंह ने स्वयं को माननीय गृह मंत्री का ओएसडी बताते हुए खिलाड़ियों पर दबाव बनाने और धमकाने का प्रयास किया। मामले की शिकायत प्रार्थी जय प्रकाश द्वारा 27 मई को थाना खुर्सीपार में की गई।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 42/102/2026 के तहत धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को अनुविभागीय दण्डाधिकारी छावनी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सर्वेश सिंह (38 वर्ष) निवासी नेताजी चौक लिंक रोड, थाना जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा प्रभावशाली व्यक्ति होने का झूठा दावा कर खिलाड़ियों के साथ अभद्रता की गई, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। मामले में थाना खुर्सीपार पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई को सराहनीय बताया गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपराधिक कृत्य की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू