- Hindi News
- /
- अपराध
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा तनाव, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

X
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा तनाव, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
By - Bhaskar Bhoomi | 15 Feb 2026 12:01 PM
सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा तनाव, धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। तखतपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्ट के मामले में पुलिस ने एक दिव्यांग युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी।
तखतपुर थाना प्रभारी विवेक पांडेय के अनुसार, नगौई गांव निवासी सूरज भारती सोशल मीडिया पर सरकार और हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर लगातार टिप्पणियां करता रहा है। हाल ही में उसने देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों में पोस्ट साझा किया, जिसके सामने आते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अपनी पोस्ट में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की बात लिखी थी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित जनजातीय समाज के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने भी अलग से शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
Next Story
R.O. NO :
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू