दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई, फर्जी पहचान पर जीरो टॉलरेंस

दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई, फर्जी पहचान पर जीरो टॉलरेंस
X

दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई, फर्जी पहचान पर जीरो टॉलरेंस

दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई, फर्जी पहचान पर जीरो टॉलरेंस

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में होटल, लॉज एवं अन्य सार्वजनिक ठहराव स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों की सघन एवं नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग पुलिस ने फर्जी पहचान के आधार पर होटल में ठहरे एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 17 जनवरी 2026 को पुलिस द्वारा होटल न्यू इंडिया के कमरा नंबर 786 में ठहरे व्यक्तियों की पहचान जांच की गई। जांच के दौरान एक युवक द्वारा जानबूझकर अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से जारी आधार कार्ड का उपयोग कर होटल में ठहरना पाया गया, जो कि कानूनन गंभीर अपराध है।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका स्वयं का आधार कार्ड नहीं बना है और वह अपने पड़ोसी के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर रहा था। आरोपी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के इस कृत्य को सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।
मामले में थाना सिटी कोतवाली, दुर्ग में अपराध क्रमांक 22/2026, धारा 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है।
आरोपी का विवरण
नाम – सुहेल चौधरी
पिता – समसू चौधरी
उम्र – 20 वर्ष
निवासी – चौकी गंदा नाला, उपरकोट, थाना कोतवाली नगर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
दुर्ग पुलिस का स्पष्ट संदेश
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होटल, लॉज, धर्मशाला एवं अन्य ठहराव स्थलों में फर्जी पहचान पत्र का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा दूसरे के पहचान पत्र का उपयोग करना या अपनी पहचान छुपाना गंभीर अपराध है, जिस पर किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।
साथ ही होटल एवं लॉज संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे अतिथि पंजीकरण एवं पहचान दस्तावेजों की पूरी सतर्कता से जांच करें, अन्यथा उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग पुलिस ने दोहराया कि वह कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर आगे भी कड़ी एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू
Advertisment