हेलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती, दुर्ग पुलिस का अभियान जारी, 2026 में अब तक 23 हजार से अधिक चालानों की कार्रवाई

हेलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती, दुर्ग पुलिस का अभियान जारी, 2026 में अब तक 23 हजार से अधिक चालानों की कार्रवाई
X

दुर्ग। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना और लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 23,088 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 15 लाख 44 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया है। वहीं पिछले वर्षों में भी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की गई है। वर्ष 2023 में 1653 प्रकरणों में 8 लाख 26 हजार 500 रुपये, वर्ष 2024 में 3961 प्रकरणों में 19 लाख 80 हजार 500 रुपये तथा वर्ष 2025 में 2328 प्रकरणों में 11 लाख 64 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला गया था।

दुर्घटनाओं के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2025 में हेलमेट नहीं पहनने के कारण 230 लोगों की मौत हुई थी, जबकि वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में ही 26 लोगों की जान हेलमेट का उपयोग न करने के कारण जा चुकी है।

यातायात पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और दोपहिया चालक हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित हो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने में मदद मिल रही है।

सराहनीय भूमिका:

अभियान को सफल बनाने में यातायात पुलिस के अधिकारी, चेकिंग प्वाइंट पर तैनात स्टाफ और पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। यह नियम आपकी सुरक्षा के लिए है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू