दमोह में चौंकाने वाला मामला: हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, आरोपी ने भेजा खाकर पिया खून

दमोह में चौंकाने वाला मामला: हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, आरोपी ने भेजा खाकर पिया खून
X

दमोह में चौंकाने वाला मामला: हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, आरोपी ने भेजा खाकर पिया खून

दमोह के समन्ना गांव में 16 वर्षीय भरत विश्वकर्मा की हथौड़े से हत्या। आरोपी गुड्डा पटेल ने सिर पर कई वार किए, इलाके में सनसनी।

मध्यप्रदेश के दमोह में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में एक नाबालिग की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने नाबालिग को मारने के बाद उसका भेजा निकालकर खाया और उसका खून भी पिया। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जहां आरोपी खून पीता हुआ दिखाई दे रहा है।
 
मृतक की पहचान 16 वर्षीय, भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वो इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला है। भाई दूज के मौके पर वह अपनी बहन के यहां समन्ना गांव आया था। 

आरोपी की पहचान गुड्डा पटेल के रूप में हुई है वह समन्ना गांव का रहने वाला है। जब भरत रास्ते से गुजर रहा था तभी अचानक उसने हमला कर दिया। आरोपी ने भरत के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया जिसके बाद भरत जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने एक के बाद एक 15 से ज्यादा बार हथौड़ी से भरत के सिर पर वार किया। भरत का चचेरा भाई भी उसके साथ था लेकिन उसने भागकर अपनी जान बचाई जबकि भरत की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने किया पथराव
बताया जा रहा है कि, दिनदहाड़े आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद वह हथौड़ा लेकर खेतों की ओर भाग गया था। ग्रामीणों ने देहात थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा पुलिस और ग्रामीणों को डराने की भी कोशिश की गई लेकिन ग्रामीणों द्वारा पथराव किए जाने से वह काबू में आ गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पत्नी की हत्या कर चुका है आरोपी
आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे जांच की जाएगी। पुलिस द्वारा नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि, आरोपी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल की सजा काट चुका है। शुरुआती तौर पर ऐसा लग रहा है जैसे आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस द्वारा आरोपी का परीक्षण भी कराया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू