- Hindi News
- /
- अपराध
भुट्टे की फसल के बीच हो रही थी अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस की छापेमार कार्रवाई, एक संदिग्ध हिरासत में

X
भुट्टे की फसल के बीच हो रही थी अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस की छापेमार कार्रवाई, एक संदिग्ध हिरासत में
By - Bhaskar Bhoomi | 07 Mar 2026 11:24 AM
भुट्टे की फसल के बीच हो रही थी अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस की छापेमार कार्रवाई, एक संदिग्ध हिरासत में
दुर्ग, (मोरज देशमुख)। जिले के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने एएसपी मणिशंकर चंद्रा के नेतृत्व में खेत में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस को समोदा गांव के एक खेत में अफीम की खेती होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खेत में जांच की। जांच के दौरान भुट्टे की फसल के बीच बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे लगे पाए गए।
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही खेत में लगे अफीम के पौधों को भी जब्त कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती का यह पहला मामला सामने आया है। भुट्टे की फसल के बीच लहलहाती अफीम की फसल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को उम्मीद है कि संदिग्ध से पूछताछ के दौरान इस अवैध खेती से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

