दतिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश, मौके पर मौत

दतिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश, मौके पर मौत
X

दतिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश, मौके पर मौत

दतिया में मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे बदमाश, मौके पर मौत

आपसी रंजिश के चलते अज्ञात लोगों ने दतिया शहर के वार्ड क्रमांक एक के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी। बताया जाता है कि पार्षद कुशवाहा सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी के पास उनको गोली मार दी।जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर कल्लू कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाहा पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हत्या के एक मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई थी। हाल ही में वह पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। प्राथमिक तौर पर इस हत्याकांड के पीछे रंजिश को वजह माना जा रहा है।मौके पर मौजूद एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू