- Hindi News
- /
- अपराध
बिजली कर्मचारी लापता

X
बिजली कर्मचारी लापता
By - Bhaskar Bhoomi | 04 Jan 2026 08:14 PM
दुर्ग। घर से अपनी ड्यूटी बिजली ऑफिस सिविल लाइन गया अधेड़ कर्मचारी 2 दिन से घर नहीं लौटा है. परिवार वालों की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय ऋषि कपूर निवासी वैशाली नगर सिविल लाइन दुर्ग स्थित बिजली ऑफिस 33/11 के व्ही सब स्टेशन में कार्यरत है. वह एक जनवरी को अचानक लापता हो गया है. कई घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं आया तब परिवार वालों ने 2 जनवरी को गुम इंसान की शिकायत दर्ज कराई है. अपने ऑफिस में अपने सामान को छोड़कर वह लापता हो गया है. पुलिस ने बताया कि उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है. उसकी तलाश में टीम लगा दी गई है.

