- Hindi News
- /
- अपराध
नकली हालमार्क लगे 113 ग्राम आभूषण से बैंक ऋण लेने का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

X
नकली हालमार्क लगे 113 ग्राम आभूषण से बैंक ऋण लेने का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार
By - Bhaskar Bhoomi | 21 Feb 2026 08:32 PM
नकली हालमार्क लगे 113 ग्राम आभूषण से बैंक ऋण लेने का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, भिलाई। दुर्ग पुलिस ने नकली स्वर्ण आभूषण पर कूटरचित हालमार्क अंकित कर बैंक में गिरवी रखकर ऋण लेने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला थाना छावनी क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, City Union Bank की नंदिनी रोड, छावनी शाखा के प्रबंधक अनुराग बंधु ने पुलिस को सूचना दी कि दिनांक 20.02.2026 को प्रातः लगभग 10:30 बजे एक व्यक्ति बैंक में स्वर्ण आभूषण गिरवी रखकर ऋण प्राप्त करने पहुंचा। बैंक के स्वर्ण आभूषण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता द्वारा परीक्षण करने पर आभूषण नकली पाए गए।
फर्जी हालमार्क का इस्तेमाल
आरोपी ने नकली आभूषणों पर 833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित कर उन्हें असली बताकर बैंक से ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया। यदि परीक्षण में आभूषणों की पहचान नहीं हो पाती, तो बैंक को भारी आर्थिक क्षति हो सकती थी।
कानूनी कार्रवाई
प्राप्त आवेदन के आधार पर थाना छावनी में अपराध दर्ज कर धारा 318(4), 336(2), 62 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 113 ग्राम नकली स्वर्ण आभूषण जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
आरोपी
राज कुमार पातरा (37 वर्ष)
निवासी – राघा नगर, थाना घाटला, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल)
हाल निवास – प्रेम सागर चौक, बैगा पारा, दुर्ग
जब्त सामग्री
01 नग हार
02 नग कंगन
02 नग चैन
01 नग ब्रेसलेट
01 नग अंगूठी
कुल वजन – 113 ग्राम (833 एवं 916 कैरेट का कूटरचित हालमार्क अंकित)
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना छावनी प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी, प्रधान आरक्षक तथा स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। बैंक के स्वर्ण परीक्षक राकेश कुमार गुप्ता की सजगता से बैंक को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाया जा सका।
Tags
Next Story
R.O. NO :
R.O. NO :
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू