ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जप्त

ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जप्त
X

ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जप्त

ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जप्त

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एक कार और स्कूटी सहित लगभग ₹4.06 लाख की सामग्री जप्त की गई है।
-मुखबिर सूचना पर हुई कार्रवाई ...
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 5 अप्रैल 2026 को थाना जामुल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेदामारा के नहर किनारे मैदान में कुछ लोग मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर जामुल थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की संयुक्त टीम ने तत्काल दबिश दी।
-IPL मैच पर “BET BHAI 9” से सट्टा ..
रेड के दौरान तीन आरोपियों को “BET BHAI 9” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलते रहते थे और क्रेटा कार एवं स्कूटी से घूम-घूमकर सट्टा संचालित कर रहे थे।
-गिरफ्तार आरोपी ...
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है डिकेश्वर सिन्हा उर्फ राजा (28 वर्ष), निवासी मठपारा, जामुल कुलेश्वर पटेल (28 वर्ष), निवासी खेदामारा, जामुल दीपेश कुमार लहरी उर्फ सन्नी (23 वर्ष), निवासी गणेश नगर, जामुल
लाखों का ऑनलाइन लेनदेन उजागर ..
जप्त मोबाइल फोन की जांच में करीब ₹2.50 लाख से ₹3 लाख तक के ऑनलाइन लेनदेन के साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में अपराध क्रमांक 220/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 5, 6 और 7 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
जप्त सामग्री ..
03 मोबाइल फोन (iPhone 14 Pro Max सहित)
01 क्रेटा कार (क्रमांक CG07BF5311)
01 स्कूटी मेस्ट्रो (क्रमांक CG07CG7551)
कुल जप्ती: लगभग ₹4,06,000
पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा या जुआ गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस एवं ACCU टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू