- Hindi News
- /
- अपराध
देर रात अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, क्लब संचालक गिरफ्तार, 64 बोतल बीयर जप्त

X
देर रात अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, क्लब संचालक गिरफ्तार, 64 बोतल बीयर जप्त
By - bhaskarbhoominews.com | 20 Apr 2026 03:52 PM
देर रात अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, क्लब संचालक गिरफ्तार, 64 बोतल बीयर जप्त
दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास के तहत सुपेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लब संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी देर रात लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद ग्राहकों को बीयर उपलब्ध करा रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 की रात टी-सूर्यामाल जुनवानी स्थित “लिस्टोमेनिया किचन एंड क्लब” की जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि क्लब संचालन का समय समाप्त होने के बाद भी संचालक द्वारा अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी संजय गुप्ता (41 वर्ष), निवासी सेक्टर-04 भिलाई को मौके पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने क्लब की छत पर छिपाकर रखी गई 64 बोतल स्टॉक कंपनी बीयर (कुल 41.600 बल्क लीटर) जप्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 12,800 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 544/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, उप निरीक्षक उत्तम कुमार साहू सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों और व्यवसाय संचालकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके।

