‘टीपू सुल्तान की तस्वीर कार्यालय में लगी रहेगी’, मालेगांव की डिप्टी मेयर

‘टीपू सुल्तान की तस्वीर कार्यालय में लगी रहेगी’, मालेगांव की डिप्टी मेयर
X

‘टीपू सुल्तान की तस्वीर कार्यालय में लगी रहेगी’, मालेगांव की डिप्टी मेयर

‘टीपू सुल्तान की तस्वीर कार्यालय में लगी रहेगी’, मालेगांव की डिप्टी मेयर

मालेगांव नगर निगम की उप महापौर निहाल अहमद ने शनिवार को कहा कि 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान का चित्र उनके कार्यालय में ही रहेगा। निहाल अहमद ने इस मामले में विपक्ष के विरोध को सिरे से खारिज कर दिया है। निहाल अहमद के कार्यालय में टीपू सुल्तान के चित्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

बीजेपी और शिवसेना ने टीपू सुल्तान के चित्र को हटाने की मांग की है।

Deputy Mayor of Malegaon, Shan E Hind.

शहजाद पूनावाला ने बताया था अपमान

इस मामले में विवाद तब और बढ़ गया जब बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उप महापौर निहाल अहमद की आलोचना की। पूनावाला ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय नेताओं के चित्रों को छोड़कर टीपू सुल्तान की तस्वीर प्रदर्शित करना भारत के महापुरुषों का अपमान है।

शहजाद पूनावाला ने कहा था, “मालेगांव के डिप्टी मेयर ने… हिंदू विरोधी टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाई है लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा गांधी, बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें गायब हैं… हमारे असली नायकों का बहुत बड़ा अपमान है।

इस पूरे विवाद के बीच निहाल अहमद ने अपनी विचारधारा को समाजवादी बताते हुए कहा है कि यह हमारा अधिकार है कि हम तय करें कि हमारे कार्यालय में कौन सी तस्वीरें लगाई जाएं… अगर कर्मचारियों ने कोई तस्वीर लगाई है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

फिर से लगाई जाएगी टीपू सुल्तान की तस्वीर

टीपू सुल्तान के चित्र को हटाए जाने के बारे में उप महापौर ने कहा कि तस्वीर को केवल कार्यालय की मरम्मत के लिए हटाया गया था और काम पूरा होने के बाद इसे फिर से लगा दिया जाएगा।टीपू सुल्तान को शेर-ए-मैसूर कहा जाता है। टीपू सुल्तान ने अंग्रेजों के खिलाफ चार युद्ध लड़े थे। पिछले कुछ सालों में टीपू सुल्तान को लेकर काफी विवाद हो चुका है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू