- Hindi News
- /
- देश - विदेश
भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में 76 रन से हराया

X
भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में 76 रन से हराया
By - Bhaskar Bhoomi | 22 Feb 2026 10:36 PM
भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में 76 रन से हराया
भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और इस हार के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल अभियान को बड़ा झटका लगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और फिर 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारत के जीत के लिए 188 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।