- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
भीषण गर्मी में यातायात जवानों को राहत, दुर्ग पुलिस ने बांटे गमछा व पानी की बोतल

X
भीषण गर्मी में यातायात जवानों को राहत, दुर्ग पुलिस ने बांटे गमछा व पानी की बोतल
By - bhaskarbhoominews.com | 10 Apr 2026 05:33 PM
भीषण गर्मी में यातायात जवानों को राहत, दुर्ग पुलिस ने बांटे गमछा व पानी की बोतल
दुर्ग। जिले में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा यातायात में तैनात जवानों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विशेष पहल की गई। शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस कर्मियों को धूप से बचाव हेतु सफेद गमछा एवं ठंडा पानी रखने के लिए पानी की बोतल वितरित की गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई इस राहत सामग्री का उद्देश्य तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लगातार ड्यूटी कर रहे जवानों को गर्मी से बचाव और राहत प्रदान करना है। इस दौरान अधिकारियों ने सभी जवानों को निर्देशित किया कि वे ड्यूटी के दौरान नियमित अंतराल में पानी पीते रहें, अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की अस्वस्थता महसूस होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें।
अधिकारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जवानों का स्वस्थ रहना बेहद आवश्यक है। इसलिए उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई है।
समन्वय से हुआ वितरण कार्य ..
यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वय से सामग्री वितरण का कार्य सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया, जिसकी सराहना की जा रही है।
दुर्ग पुलिस की आमजन से अपील...
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि भीषण गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें।

