- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
जशपुर बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिपोंस टीम का गठित

X
जशपुर बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिपोंस टीम का गठित
By - bhaskarbhoominews.com | 07 Apr 2026 02:37 PM
जशपुर बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिपोंस टीम का गठित
जशपुरनगर। जशपुर जिले में बर्ड फ्लू (एविएन एनफ्लुएंजा) की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास के मार्ग दर्शन में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु 01 जिला तथा 08 विकासखण्ड स्तरीय रेपिड रिपोंस टीम का गठन किया गया है। इस दल का मुख्य उद्देश्य बर्ड फ्लू के संभावित प्रकोप की स्थिति में त्वरित कार्यवाही करते हुए संक्रमण को नियंत्रित करना एवं आम जन तथा पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
गठित आरआरटी में जिला पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला के प्रभारी डॉ. सी.एस. चन्द्राकर, अतिरिक्त उप संचालक को टीम प्रभारी बनाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी प्रकार की असामान्य पक्षी की मृत्यु अथवा बीमारी की सूचना तत्काल अपने निकटतम पशु चिकित्सा संस्थान को देवें एवं अफवाहों से बचें।

