महापौर निधि के कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

महापौर निधि के कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट
X

महापौर निधि के कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

महापौर निधि के कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों से मांगी प्रगति रिपोर्ट

फील्ड में रहकर कार्यों की निगरानी करें अधिकारी, निर्माण सामग्री की जांच के दिए निर्देश
-विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं : महापौर अलका बाघमार
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार की अध्यक्षता में महापौर कक्ष में शहर में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान 15वें वित्त आयोग एवं महापौर निधि के अंतर्गत संचालित कार्यों के साथ सड़क डामरीकरण, सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, नाली-पुलिया निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेवर ब्लॉक, पेयजल व्यवस्था तथा शहर के सौंदर्यीकरण से संबंधित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।
महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने महापौर निधि से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए जानकारी ली कि एक वर्ष में प्राप्त 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि से कितने कार्य पूर्ण हुए हैं तथा कितने कार्य प्रगतिरत अथवा लंबित हैं। साथ ही पुराने और नवीन स्वीकृत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित ठेकेदारों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं फील्ड में उपस्थित रहकर निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें ताकि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में भूमिपूजन के उपरांत संबंधित स्थलों पर शिलापट्ट स्थापित करने तथा कार्यों की प्रगति का फोटोग्राफिक रिकॉर्ड संधारित कर नियमित जानकारी साझा करने के निर्देश भी दिए गए।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि, “शहर के विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारी एवं निर्माण एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य करें।”
लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा जनहित के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कर नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, हरिशंकर साहू, पंकज साहू, विनोद मांझी, अपर्णा मिश्रा सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू