- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
राष्ट्र संत, मानव मिलन के संस्थापक गुरुदेव श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का 19 जुलाई को दुर्ग में भव्य नगर प्रवेश

X
राष्ट्र संत, मानव मिलन के संस्थापक गुरुदेव श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का 19 जुलाई को दुर्ग में भव्य नगर प्रवेश
By - bhaskarbhoominews.com | 17 Jul 2026 10:49 PM
राष्ट्र संत, मानव मिलन के संस्थापक गुरुदेव श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का 19 जुलाई को दुर्ग में भव्य नगर प्रवेश
दुर्ग। वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ, दुर्ग के तत्वावधान में राष्ट्र संत, मानव मिलन के संस्थापक, पूज्य गुरुदेव मणिभद्र मुनि जी महाराज का भव्य नगर प्रवेश रविवार, 19 जुलाई को प्रातः 7:40 बजे अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा।
नगर प्रवेश यात्रा का प्रारंभ म.सा. सुरेश जी जैन, नेहरू नगर से विहार कर होगा। इस पावन अवसर पर चतुर्विध संघ की विशेष उपस्थिति रहेगी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु दर्शन एवं मंगल विहार का लाभ प्राप्त करेंगे।
साइंस कॉलेज ओवर ब्रिज के पास राष्ट्र संत की आगवानी हेतु श्रमण संघ परिवार के वरिष्ठ श्रावक श्राविकाएं के साथ साथ श्रमण संघ परिवार के वर्धमान सेवा मंच श्रमण संघ स्वध्याय मंडल श्रमण संघ महिला मंडल श्रमण संघ बालिका मंडल एवं आनंद मधुकर रतन पाठशाला के बच्चे भी विशेष रुप से आगवानी में रहेंगे।
आयोजकों ने बताया कि गुरुदेव श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज राष्ट्र संत एवं मानव मिलन के प्रणेता के रूप में समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों तथा मानवीय एकता का संदेश प्रदान कर रहे हैं। उनके दुर्ग आगमन को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण है।
नगर प्रवेश में शामिल होने वाले सभी लोगों से निवेदन है अपनी मुंहपत्ती लगाकर पधारें तथा धर्मलाभ प्राप्त करें।
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक श्रमण संघ, दुर्ग ने समस्त जैन समाज एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नगर प्रवेश को सफल बनाने का आहवान किया है।
19 जुलाई से 25 जुलाई तक संत समुदाय शहर के विभिन्न क्षेत्र मालवीय नगर, पदमनाभपुर, आदर्श नगर, महावीर कालोनी, खंडेलवाल कॉलोनी, ऋषभ नगर क्षेत्र का विचरण करते हुए वर्धमान हाइट्स पधारेंगे ओर आगामी 26 जुलाई को राष्ट्र संत श्री मणि भद्र मुनि जी एवं साध्वी लक्ष्मी जी म.सा अपने साध्वी समुदाय के साथ वर्धमान हाइट्स से जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग चातुर्मास हेतु भव्य प्रवेश करेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से श्रमण संघ परिवार के सदस्य एवं गुरु भक्त परिवार शामिल होंगे।

