- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

X
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
By - bhaskarbhoominews.com | 18 Jul 2026 01:06 PM
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्व. मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टी.एस. बाबा) ने आज दुर्ग पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी के निधन पर उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।





इस अवसर पर टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि स्व. मोतीलाल वोरा का परिवार प्रदेश के सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। परिवार पर आए इस दुखद क्षण में पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं में पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, राजेंद्र साहू, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, धर्मेंद्र यादव, पंकज सिंह, प्रशांत बोकड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की

