- Hindi News
- /
- छत्तीसगढ़
शोक संदेश पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रामकृष्ण तिवारी जी के निधन

X
शोक संदेश पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रामकृष्ण तिवारी जी के निधन
By - bhaskarbhoominews.com | 07 Aug 2026 10:26 AM
शोक संदेश
पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकृष्ण तिवारी जी के निधन
दुर्ग शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद श्री रामकृष्ण तिवारी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है।
श्री तिवारी जी ने वर्ष 1972 में कांग्रेस (गाय-बछड़ा चुनाव चिन्ह) से अपना पहला चुनाव जीतकर जनसेवा का सफर प्रारंभ किया। इसके बाद वे लगातार 1990 तक कांग्रेस के पार्षद के रूप में जनता की सेवा करते रहे। वे अभिभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Motilal Vora के अत्यंत निकट सहयोगियों में गिने जाते थे और अपने सरल, सौम्य एवं जनहितैषी व्यक्तित्व के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे।
उनके निधन से दुर्ग शहर एवं कांग्रेस परिवार ने एक समर्पित, अनुभवी एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि।
अंतिम यात्रा:
आज दोपहर 12:30 बजे, उनके निवास से अंतिम यात्रा प्रस्थान कर शिवनाथ नदी मुक्तिधाम पहुँचेगी।

