शिवनाथ मुक्तिधाम और बोरसी मुक्तिधाम दोनों का होगा जीर्णोद्धार, 1 करोड़ स्वीकृत

शिवनाथ मुक्तिधाम और बोरसी मुक्तिधाम दोनों का होगा जीर्णोद्धार, 1 करोड़ स्वीकृत
X

शिवनाथ मुक्तिधाम और बोरसी मुक्तिधाम दोनों का होगा जीर्णोद्धार, 1 करोड़ स्वीकृत

शिवनाथ मुक्तिधाम और बोरसी मुक्तिधाम दोनों का होगा जीर्णोद्धार, 1 करोड़ स्वीकृत

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल से दुर्ग शहर को बड़ी सौगात,

🔹अंतिम संस्कार स्थलों के उन्नयन से नागरिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा,

🔹मुक्तिधामों के विकास पर सरकार का विशेष फोकस,

दुर्ग/नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग शहर के विकास को गति देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए 50 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 52 बोरसी स्थित मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार के लिए भी 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई है।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मुक्तिधाम जैसे स्थान केवल अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तक सीमित नहीं होते, बल्कि यह हमारे समाज की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भावनाओं से भी जुड़े होते हैं। इन स्थलों का सुव्यवस्थित, स्वच्छ और गरिमामय होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार से वहां आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थान का वातावरण अधिक व्यवस्थित एवं सम्मानजनक बनेगा। इससे लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के तहत आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुक्तिधामों का उन्नयन भी प्राथमिकता में शामिल है, ताकि आम नागरिकों को हर स्तर पर सुविधा उपलब्ध हो सके।

नगर निगम द्वारा जल्द ही इन दोनों कार्यों की प्रक्रिया प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू