बिजली बिल वृद्धि को लेकर भूपेश बघेल की पत्रकार वार्ता, राज्य सरकार पर लगाए कई आरोप

बिजली बिल वृद्धि को लेकर भूपेश बघेल की पत्रकार वार्ता, राज्य सरकार पर लगाए कई आरोप
X

बिजली बिल वृद्धि को लेकर भूपेश बघेल की पत्रकार वार्ता, राज्य सरकार पर लगाए कई आरोप

बिजली बिल वृद्धि को लेकर भूपेश बघेल की पत्रकार वार्ता, राज्य सरकार पर लगाए कई आरोप

दुर्ग। प्रदेश में बिजली दरों में वृद्धि को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार वार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है और बिजली दरों में बढ़ोतरी का असर सीधे घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों, छोटे व्यापारियों तथा मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि एक ओर महंगाई पहले से लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली दरों में वृद्धि का फैसला जनता की जेब पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिजली व्यवस्था और प्रबंधन में सुधार करने के बजाय उपभोक्ताओं पर लागत का भार डालने का रास्ता अपना रही है।
पत्रकार वार्ता में कहा गया कि हालिया बढ़ोतरी के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 30 से 50 पैसे तथा गैर-घरेलू श्रेणी में 20 से 40 पैसे तक की वृद्धि की गई है। साथ ही कृषि पंपों की बिजली दरों में भी बढ़ोतरी का आरोप लगाया गया। भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद यह पांचवीं बार बिजली दरों में वृद्धि की गई है, जबकि पहले से बढ़े हुए बिजली बिलों के कारण जनता परेशान है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान सीमित स्तर पर दर संशोधन किया गया था और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी।
पत्रकार वार्ता में स्मार्ट मीटर को लेकर भी सवाल उठाए गए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अपेक्षा से अधिक वृद्धि देखने को मिल रही है। साथ ही उपभोक्ताओं की सहमति के बिना अनुबंध भार बढ़ाने और अलग-अलग माध्यमों से बिल जारी किए जाने जैसी शिकायतें भी सामने आने की बात कही गई।
कांग्रेस ने दावा किया कि जून माह में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिल बढ़े हैं और आम लोग इससे परेशान हैं। पार्टी ने राज्य सरकार से बिजली दरों की समीक्षा करने, उपभोक्ताओं को राहत देने तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था की जांच कराने की मांग की।  पत्रकार वार्ता के दौरान दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, राजेंद्र साहू, आरएन वर्मा सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू