महिला आरक्षण पर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप, कांग्रेस ने कहा—हम पहले से समर्थक, परिसीमन को मुद्दा बना रही सरकार

महिला आरक्षण पर भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप, कांग्रेस ने कहा—हम पहले से समर्थक, परिसीमन को मुद्दा बना रही सरकार
X

दुर्ग। महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा महिला आरक्षण के नाम पर देश में भ्रम फैला रही है, जबकि कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की समर्थक रही है।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा यह प्रचार कर रही है कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, जबकि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 (106वां संविधान संशोधन) संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बन चुका है और राष्ट्रपति की स्वीकृति भी मिल चुकी है।

नेताओं का आरोप है कि 16 अप्रैल 2026 को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत 131वां संविधान संशोधन विधेयक का महिला आरक्षण से सीधा संबंध नहीं था। इसमें लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन करने तथा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पांडुचेरी से जुड़े कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव शामिल था।

कांग्रेस ने कहा कि यह विधेयक इसलिए पारित नहीं हो सका क्योंकि कई राज्यों ने परिसीमन को लेकर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि भाजपा महिला आरक्षण को “मुखौटा” बनाकर परिसीमन से जुड़े अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहती थी।

कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया कि जब नई जनगणना 2026-27 में प्रस्तावित है और जाति जनगणना की भी चर्चा हो रही है, तो पुराने 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन क्यों किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि यदि सरकार महिला आरक्षण को लागू करना चाहती है, तो वर्तमान सीटों में ही 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दे रही।

कांग्रेस का कहना है कि सरकार चाहे तो 2023 के कानून में संशोधन कर महिला आरक्षण को तुरंत लागू कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। नेताओं ने दावा किया कि भाजपा की मंशा महिला सशक्तिकरण नहीं बल्कि अपने राजनीतिक लाभ के अनुसार सीटों का पुनर्गठन करना है।

कांग्रेस ने अपने ऐतिहासिक रुख का जिक्र करते हुए बताया कि पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाने की पहल भी कांग्रेस सरकारों ने ही की थी, जिसके परिणामस्वरूप आज देशभर में लाखों महिला जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं।

इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, आयूब खान, विनोद सेन, नासिर खोखर, कन्या डिमर, जमुना साहू, नेहा साहू, विभा शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू