नगर निगम की पहल: डेयरी व्यवसायियों को गोकुल नगर में भूखण्ड आबंटन का अवसर,

नगर निगम की पहल: डेयरी व्यवसायियों को गोकुल नगर में भूखण्ड आबंटन का अवसर,
X

नगर निगम की पहल: डेयरी व्यवसायियों को गोकुल नगर में भूखण्ड आबंटन का अवसर,

नगर निगम की पहल: डेयरी व्यवसायियों को गोकुल नगर में भूखण्ड आबंटन का अवसर,

गोकुल नगर में डेयरी व्यवसाय के लिए रियायती दर पर भूखण्ड का मौका, 26 मार्च तक करें आवेदन,

 डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने निगम का कदम, इच्छुक हितग्राही 26 मार्च तक दें आवेदन,

दुर्ग// नगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के डेयरी व्यवसाय को सुव्यवस्थित करने तथा इच्छुक हितग्राहियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 55 पुलगांव स्थित गोकुल नगर में रिक्त भूखण्डों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

नगर निगम द्वारा इस योजना के तहत निगम सीमा क्षेत्र के भीतर व्यवसाय कर रहे डेयरी व्यवसायियों के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित विभिन्न परिवार मूलक एवं समूह मूलक रोजगार योजनाओं के उन हितग्राहियों को भी अवसर प्रदान किया जा रहा है, जो डेयरी व्यवसाय स्थापित करना चाहते हैं।

ऐसे इच्छुक आवेदक गोकुल नगर क्षेत्र में रियायती दर पर भूखण्ड आबंटन के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

नगर निगम द्वारा इच्छुक हितग्राहियों से दिनांक 26 मार्च 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भूखण्ड आबंटन से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी नगर पालिक निगम दुर्ग के कार्यालय बाजार विभाग में कार्यालयीन समय पर प्राप्त की जा सकती है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा बताया गया है कि गोकुल नगर से आगे पोटिया तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है, जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को परिवहन में भी सुविधा मिलेगी।

नगर निगम ने इच्छुक डेयरी व्यवसायियों एवं रोजगार योजनाओं के हितग्राहियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि व्यवस्थित ढंग से डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा दिया जा सके तथा शहर में रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO :
Advertisment
R.O. NO : खूबसूरती से निधि अग्रवाल लूट लेती हैं फैंस का दिल, बोल्ड अंदाज देख फैंस हो जाएंगे कायल
Advertisment
R.O. NO : ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने,
Advertisment
R.O. NO : व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
Advertisment
R.O. NO : प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल
Advertisment
R.O. NO : नई शराब नीति, 1 अप्रेल से लागू