- Hindi News
- /
- दुर्ग - भिलाई
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

X
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
By - Bhaskar Bhoomi | 17 Feb 2026 10:57 AM
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्रों को लिखा प्रेरक पत्र
रायपुर।bhilai,durg ! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। इस वर्ष देशभर में कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर स्कूलों और केंद्रों पर सुबह से ही उत्साह और हलचल का माहौल देखा गया।
इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी परीक्षार्थी विद्यार्थियों के नाम एक प्रेरक पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से उन्होंने छात्रों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने और तनावमुक्त रहने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि परीक्षा जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और इस दौरान तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, नियमित तैयारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा का सामना करने की सलाह दी।
उन्होंने यह भी लिखा कि हर छात्र-छात्रा की मेहनत और लगन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। परीक्षा केवल ज्ञान का आकलन है, न कि किसी के संपूर्ण व्यक्तित्व का। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करें।
बोर्ड परीक्षाओं के पहले दिन प्रदेश भर में प्रशासन की ओर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

