- Hindi News
- /
- बिज़नेस
ऑस्कर अवॉर्ड 2026 में 6 पुरस्कार जीतकर एक फिल्म ने धमाल मचा दिया। आइए जानते हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा था।

X
ऑस्कर अवॉर्ड 2026 में 6 पुरस्कार जीतकर एक फिल्म ने धमाल मचा दिया। आइए जानते हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा था।
By - Bhaskar Bhoomi | 16 Mar 2026 08:57 PM
ऑस्कर अवॉर्ड 2026 में 6 पुरस्कार जीतकर एक फिल्म ने धमाल मचा दिया। आइए जानते हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा था।
ऑस्कर अवॉर्ड 2026 का समापन हो चुका है। बेस्ट एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक की कैटेगरी के तमाम अवॉर्ड दिए जा चुके हैं। इस बार के एकेडमी अवॉर्ड में 14 साल बाद दो फिल्मों के बीच टाई देखने को मिला। इसके अलावा, एक फिल्म ने 6 ऑस्कर अपने नाम अलग-अलग कैटेगरी में किए। इस खास रिपोर्ट में जिक्र इसी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का कर रहे हैं। साथ ही, बता रहे हैं कि किस महत्वपूर्ण श्रेणी में अवॉर्ड हासिल करने से फिल्म चूक गई।
सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो की पॉपुलर फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर को 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड मिले। हालांकि, एक कैटेगरी में फिल्म के ऑस्कर ना जीत पाने पर सभी को हैरानी हो रही है।
वन बैटल आफ्टर अनदर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस फिल्म को बेस्ट फीचर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, लेकिन बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से फिल्म चूक गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि सुपरस्टर को कैसे बेस्ट एक्टर का पुरस्कार नहीं मिला। फिर भी फिल्म ने 6 ऑस्कर के साथ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली। बता दें कि बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जॉर्डन ने सिनर्स फिल्म के लिए अपने नाम किया।
फिल्म कलेक्शन ग्राफ पर नजर डालें, तो वन बैटल आफ्टर अनदर को 1000 करोड़ के बजट में बनाया गया। 1600 करोड़ की कमाई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर की। रिलीज के बाद से ही मूवी ने अमेरिका में 22.4 मिलियन डॉलर की कमाई ओपनिंग वीकेंड पर की थी। वहीं, ग्लोबली कमाई का आंकड़ा 48.5 मिलियन डॉलर पहुंच गया था। अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें, तो फिल्म का रेंटल वर्जन अमेजन प्राइम वीडियो पर है, जिसे करीब 499 रुपये में देखा जा सकता है। इसके अलावा, एप्पल टीवी समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म को डिजिटल रेंट या खरीद के देख सकते हैं।

